जमुई: इस्लामनगर बेंचलवा पोखर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, डॉक्टर ने दोनों को पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Mar 10, 2025 इस्लामनगर बेंचलवा पोखर के पास रविवार की देर शाम 8:00 बजे तेज रफ्तार ई- रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। परिजन द्वारा घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देर रात करीब 10:00 बजे पटना रेफर कर दिया।