राजगढ़: किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बकाया फसल बीमा क्लेम सहित अन्य मांगों को लेकर राजगढ़ मंडी में किसान महापंचायत आयोजित
Rajgarh, Churu | Aug 20, 2026 किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बकाया फसल बीमा क्लेम, गोचर में बसे लोगों को आवासीय पट्टे, नहर, बिजली-पानी व आम जन समस्याओं को लेकर गुरुवार को कृषि उपज मंडी राजगढ़ में किसान महापंचायत आयोजित हुई।किसान नेता सुनील पूनिया ने बताया कि रबी 2017 का फसल बीमा क्लेम किसानों को नहीं मिला।रबी 2018 में पटवार मंडल गलत भरने, बैंक की गलती से अधिकांश किसानों का क्लेम नही आया।