कोठी महल: महाकाल मंदिर के सामने होटल में युवक की मौत, पोस्टमार्टम में हृदयघात की पुष्टि
उज्जैन के महाकाल मंदिर के सामने होटल में हुई 38 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मुकेश की मौत हार्ट अटैक आने से हुई थी। दरअसल, गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार अपने दोस्त विनीत गोयल के साथ 1 सितंबर को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। दोनों ने महाकाल मंदिर