कोल: तकीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 तकीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। 40 वर्षीय मलखान सिंह किसान थे और खेती बाड़ी करते थे। 5 जनवरी को मलखान फतेहपुर से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। तकीपुर पहुँचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें मलखान घायल हुए थे। घायल का इलाज JN मेडिकल में चल रहा है शुक्रवार रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई।