कोल: हस्तपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, बेटा घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 हस्तपुर में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हुआ है। 50 वर्षीय रमेश चंद शुक्रवार शाम बेटे के साथ बाइक से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। हस्तपुर पहुँचते ही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर दी। घटना में रमेश की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।