फतुहा: स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री पहुंचे कोल्हर गांव, डूबकर मरे किशोर के परिजनों को दी सांत्वना
Fatwah, Patna | Aug 19, 2025 स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने कोल्हर गांव पहुंचे हैं। रविवार को कोल्हर गांव निवासी पुन्नू कुमार के 13 वर्षीय पुत्र धर्मपाल कुमार को डूबने से मौत हो गई थी। रामानंद यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना व्यक्त किया है। परिजनों को हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिलाया है। मौके पर दयानंद यादव, बबलू यादव, मनोज यदुवंशी मौजूद रहे है।