फतुहा: नटवा मोड़ के पास ग्रामीणों ने एक रोती-भटकती बच्ची को डायल-112 पुलिस को सौंपा
Fatwah, Patna | Aug 19, 2025 नटवा मोड़ के पास एक रोती भटकती छोटी बच्ची को ग्रामीणों ने डायल 112 की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया है। सबसे पहले ग्रामीणों ने बच्ची को कुछ खाने-पीने के लिए देकर चुप कराया। बच्ची से पूछताछ किया लेकिन वह अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पाई। उसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया है। पुलिस बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।