प्रेमनगर के जामुनवाला जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे और गले पर मिले गहरे घाव
हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका, सीसीटीवी में घटनास्थल के पास दिखाई दी संदिग्ध कार; पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में जंगल के भीतर कूड़े के ढेर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से जंगल में फेंका गया।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे थाना प्रेमनगर को जामुनवाला के जंगल में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फॉरेंसिक और एफएसएल टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने आसपास से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कि�