विदिशा: विदिशा में सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू; नामांकन 5 अगस्त से, मतदान 16 को
सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति के द्विवार्षिक अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित।शुक्रवार दोपहर 3 बजे निर्वाचन अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि मतदान 16 अगस्त प्रात: 9 से शाम 4 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला में होगा। इसके पूर्व मतदाता सूची का प्रारूप 1 अगस्त को प्रकाशित होगा। नामांकन 5 अगस्त, जांच 6 अगस्त और नाम वापसी 7 अगस्त को किया जाएगा।