अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य सोर्स गिरफ्तार
सीआईए होडल ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी राहुल उर्फ पप्पू निवासी नांगल जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि राहुल ने वर्ष 2025 में अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी साहिल उर्फ पंचोली को कट्टा उपलब्ध कराया था। पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Palwal, Palwal | Jun 15, 2026