गांगड़तलाई: शेरगढ़ चौकी क्षेत्र में प्लास्टिक से ढके टेंपो में मिला भैंसा, चालक को किया गया गिरफ्तार
चौरड़ी की तरफ से आ रहे प्लास्टिक ढके टेंपो में पशु होने की जानकारी मिलने पर शेरगढ़ के ग्रामीणों ने टेंपो रुकवाया। पूछताछ में टेंपो में बैठे पृथ्वीराज ने ग्रामीणों से बदतमीजी की और अपशब्द बोले। शेरगढ़ चौकी के पुलिसकर्मियों ने टेंपो खोलकर देखा तो अंदर भैंसा भरा था।