बिंदकी: मनौटी व बेहटा गांव के बीच रास्ते के किनारे खेत में मिला युवक, सीएचसी में भर्ती कराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के मनौटी व बेहटा गांव के बीच बुधवार की रात 8:30 बजे रमेश पासवान उम्र 30 वर्ष निवासी डीघ कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर रास्ते के किनारे एक गेहूं के खेत में ग्रामीणों को मिला। रमेश पासवान के चाचा वीरेंद्र पासवान की माने तो रमेश के हाथ पैर बंधे थे। रमेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।