बिंदकी: जोनिहा-अमौली मार्ग पर रिंद नदी के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर सास और बहू घायल, बहू को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा-अमौली मार्ग में रिंद नदी के समीप बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर फूल कली देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी रामपाल सिंह तथा उनकी बहू पूनम देवी पत्नी सर्वेश निवासी कुम्हापुर थाना व जनपद औरैया घायल हो गए। बाइक चालक सर्वेश ने बताया कि वह अपनी मां फूल कली और पत्नी पूनम को लेकर केवाई गांव जा रहा था।