लालगंज: मार्टिनगंज बाजार में समरसता रैली का आयोजन, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर साधा निशाना
आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज बाजार स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को भारतीय समाज पार्टी और भागीदारी पार्टी के तत्वावधान में समरसता रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे । वही भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति भी कार्यक्रम में शामिल हुए । ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर निशाना साधा ।