घाटमपुर: बरनाव गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के बरनाव गांव में पत्नी ने पति को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक का शव फांसी के फंदे में लटकता देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है