मुरैना में खुलेआम उड़ रहा कचरा! नगर निगम की लापरवाही से सड़क पर फैल रही गंदगी
मुरैना में नगर निगम की कचरा परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम की गाड़ियां कचरा भरकर बिना ढके शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे रास्ते भर कचरा गिरता रहता है।
इस लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर गिरने वाला गीला और सूखा कचरा लोगों के कपड़े तक खराब कर देता है, वहीं सड़क पर गंदगी फैलने से दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कचरा परिवहन के दौरान उसे ढककर ले जाने के नियम हैं, तो उनका पालन क्यों नहीं किया जा रहा? आखिर नगर निगम जिम्मेदारी निभाने के बजाय केवल खानापूर्ति क्यों कर रहा है?
शहरवासियों ने मांग की है कि नगर निगम कचरा ढोने वाली सभी गाड़ियों को पूरी तरह ढककर चलाना सुनिश्चित करे, ताकि सड़क पर गंदगी फैलने से रोका जा सके और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
#मुरैना #morena #नगरनिगम