सूरजगढ़: निस्ता गांव में झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित महिला की जान
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में मंगलवार को झाड़ फूंक के चक्कर में 46 वर्षीय सर्पदंश पीड़ित महिला की मौत हो गई. हद तो तब हो गई जब मौत के बाद भी परिजन झाड़ फूंक में लगे रहे. मृतका की पहचान निस्ता गांव के रहने वाले सुबोध यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई. अपराह्न 12:30 बजे पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ली गई. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.