हलसी: एलपीजी आपूर्ति को लेकर लखीसराय में प्रशासन चौकस, गठित टीम ने किया निरीक्षण
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है. इसे लेकर लखीसराय प्रशासन द्वारा लगातार चौकसी बढ़ती जा रही है. सोमवार अपराह्न 4:15 बजे जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिले के 16 गैस एजेंसी में कुल 2875 गैस सिलेंडर उपलब्ध है. सोमवार को चार गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया.