कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस के साइबर यूनिट ने 20 दिनों में खोज निकाले 45 लाख के 230 गुम मोबाइल, एसपी ने लोगों को बुलाकर किया वितरण
कोंडागांव पुलिस की साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 20 दिनों में 250 गुम मोबाइल खोज निकाले है। जिनकी कुल कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रहा है। 7 जून को कोंडागांव के पुराने एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने स्वयं प्रार्थियों को उनके गुम मोबाइल लौटाए। साथ ही मोबाइल संबंधित साइबर अपराध की जानकारियां मोबाइल मालिकों से साझा की।