कोंडागांव: कोंडागांव में पारंपरिक तरीके से मनाया गया वट सावित्री का पर्व, सुहागिन महिलाओं ने की अपनी पति की लंबी आयु की कामना
कोंडागांव शहर में वट सावित्री पर्व गुरुवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया है। आपको बता दे सुबह से ही सुहागिन महिलाएं मंदिरों में पहुंची और बरगद के पेड़ की परिक्रमा लगाकर पति की लंबी उम्र के लिए मनोकामना मांगी। मंदिरों में पूजा अनुष्ठान का भी आयोजन हुआ। बताया जा रहा है इस व्रत का मुख्य उद्देश्य पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है।