कोंडागांव: बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला NH-30 बनियागांव के पास चलती बाइक से गिरी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 बनियागांव के पास आज सुबह एक महिला चलती बाइक से गिर कर घायल हो गई। सोनाबाल निवासी घायल महिला राजबती कोर्राम उम्र 52 वर्ष के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी मां के साथ बाइक से कोंडागांव के एक बैंक मे आया हुआ था। वही वापस जाते समय बनियागांव से कुछ दूरी पर उनकी मां चलती बाइक से अचानक नीचे गिर गई।