कोंडागांव: 20 दिनों में खोज निकाले 45 लाख रुपए के 230 गुम मोबाइल, मोबाइल मालिकों को लौटाए गए : एसपी वाय अक्षय कुमार
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे तहत विगत 20 दिनों में साइबर सेल की टीम को 230 गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है। सभी लोगो को एसपी के द्वारा गुरुवार को उनके मोबाइलों को वितरण किया गया ।