कोंडागांव: कोंडागांव के निर्माणाधीन राम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की दोपहर कोंडागांव में भारी बारिश हुई। इसी दौरान नगर के निर्माणाधीन राममंदिर के ऊपर जोरदार आकाशीय बिजली गिरी। वहीं शहर के किसी व्यक्ति के मोबाइल में इस घटना का विडियो कैद हो गया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होना सुरु हो गया। वही वायरल वीडियो को देखकर लोगों के बीच यह घटना कौतूहल का विषय बना हुआ है।