बांका में BDO रिश्वत लेते गिरफ्तार! 75 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ पकड़े गए अमित प्रताप सिंह
BDO रिश्वत लेते गिरफ्तार!
₹75 हजार के साथ रंगेहाथ
बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुल्लीडुमर के BDO अमित प्रताप सिंह को कथित तौर पर 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बांका के नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास पर हुई।
मामले में रिश्वत की रकम रखने में मदद करने के आरोप में BDO के रिश्तेदार बच्चन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। शिकायत फुल्लीडुमर पंचायत समिति प्रमुख गौतम प्रकाश ने दर्ज कराई थी। आरोप था कि पंचायत समिति की 26 योजनाओं के अनुमोदन के बदले कमीशन की मांग की जा रही थी।
निगरानी विभाग ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया और कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 12/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Banka Update पर देखिए बांका और बिहार की हर बड़ी खबर।
Banka News, Banka BDO Arrest, BDO रिश्वत लेते गिरफ्त�
Amarpur, Banka | Sep 1, 2026