बूंदी: नैनवा कट बाईपास पर कार और बाइक की टक्कर में महिला, पुरुष और मासूम बालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 हिंडोली थाना क्षेत्र के नैनवा कट बाईपास पर कार व बाईक की टक्कर से महिला पुरुष सहित मासूम बालक गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से हिण्डोली अस्पताल, पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को बूँदी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां तीनों का गंभीर हालत में इलाज जारी है। वही सूचना पर हिंडोली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।