बूंदी: युवाओं ने अहिंसा सर्किल पर शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
Bundi, Bundi | Oct 30, 2024 बूंदी नेहरू युवा केंद्र,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को शहर के अहिंसा सर्किल पर दिवाली विद माय भारत’ के तहत यातायात स्वयंसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी ने बताया कि इसका उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों द्वारा यातायात पुलिस की मदद कर शहर वासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।