पंचकूला में सियासी बवाल! राजस्थान के तिजारा के 18 कांग्रेस पार्षदों को चंडीमंदिर के पास रोके जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने पिंजौर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी समेत कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पार्षदों को तत्काल रिहा करने और उन्हें राजस्थान पहुंचकर मतदान करने का अवसर देने की मांग की।
📍 राजस्थान में आज 273 निकायों में मतदान के बीच यह घटनाक्रम राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
❓ आखिर पार्षदों को किस आधार पर रोका गया?
अब प्रशासन के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।
📹 पूरी खबर वीडियो में देखें।
#Panchkula #Tijara #RajasthanElection #Congress #PanchkulaNews BreakingNews HaryanaNews RajasthanNews PoliticalNews राष्ट्रीयकदम