साढ़ौरा में अपनों के बीच पहुंचे बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर, सुख-दुख में हुए शामिल
20 सितंबर को विभिन्न गांवों में पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत, लोगों से की मुलाकात
साढ़ौरा।(राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर ने 20 सितंबर को साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में शामिल होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। बृजपाल छप्पर ने खनपुरा, जागधौली, अजीजपुर, नगला जागीर, नवाशहर, चौराही, धनौरा, साढ़ौरा, मछरोली और पाबनी सहित कई गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सामाजिक मुद्दों और क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों को लेकर भी बातचीत की। लोगों के सुख-दुख में शामिल होने और लगातार क्षेत्र में संपर्क बनाए रखने को लेकर समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।
बृजपाल छप्पर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच रहना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक रिश्ते और लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।