ISGEC ENGINEERING नंदपुरा के कर्मचारियों ने कांग्रेस को दिया समर्थन, उमेश बुबका ने जताया आभार
नंदपुरा। ISGEC ENGINEERING नंदपुरा में कार्यरत कई कर्मचारियों ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर उमेश बुबका को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर उमेश बुबका ने सभी कर्मचारियों और समर्थकों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उमेश बुबका ने कहा कि साथियों द्वारा दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए वे हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्षेत्र के लोगों के हक और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर वह अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व सरपंच गजे सिंह नंदपुरा, पूर्व सरपंच जगपाल धौरंग, सुरेश कांबोज नंदपुरा, करण नंदपुरा, हरिचंद नंदपुरा, नाथी राम नंदपुरा, मास्टर देशराज नंदपुरा, रघबीर नंबरदार, सलिंदर, कांशी राम, सोनू धौरंग, पप्पू धौरंग, विपिन धौरंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 21, 2026