बाढ़: बाढ़ फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
Barh, Patna | Aug 21, 2026 बाढ़ फोरलेन पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल गुंजन उर्फ सुनंदन भारती को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने लगभग 1 बजे बताया कि युवक जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।