घाघरा: करमा की डाली स्थापित कर महिलाओं ने रखा उपवास, भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Ghaghra, Gumla | Sep 22, 2026 जिले के रायडीह प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ करमा पर्व मनाया गया। सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों, मंदिरों और घरों में विधि-विधान के साथ करमा की डाली स्थापित की गई। इस अवसर पर महिलाओं और छोटी बच्चियों ने उपवास रखकर अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।