भंडरा: भंडरा में सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, बूढ़ी मां और भाई-बहनों का सहारा छिना।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे करंट लगने से 30 वर्षीय किसान अर्पण मिंज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्पण मिंज, स्वर्गीय इस्राइल मिंज के पुत्र थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का निधन लगभग 15 वर्ष पूर्व हो चुका था।