अटेर: भिण्ड के मनेपुरा गांव में बिजली के तार के विवाद में युवक ने 80 वर्षीय वृद्ध से की मारपीट, मामला दर्ज
Ater, Bhind | May 29, 2025 भिण्ड के मनेपुरा गांव में बिजली का तार लगाने के विवाद को लेकर आरोपी युवक ने 80 वर्षीय वृद्ध के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज गुरुवार के रोज शाम 6बजे पीड़ित ने सुरपुरा थाना पुलिस के पास जाकर की पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है