मांझी: सबदरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, मकान एवं दलान ध्वस्त
Manjhi, Saran | Aug 21, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव में गुरुवार की देर शाम तक प्रशासन ने आम गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में सीओ रोहित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीबी से मकान एवं दलन को ध्वस्त ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत एवं उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई।