जहानाबाद: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष को मुद्दाविहीन बताकर भड़के विधायक ऋतुराज शर्मा
जहानाबाद में जदयू विधायक ऋतुराज शर्मा ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी को चुनाव से जोड़ने पर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। 20 सूत्री कार्यालय में सम्मान समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में ईंधन कीमतें कम हैं और सरकार जनता व देशहित में फैसले ले रही है।