सिरसागंज: अंतर्राज्यीय कार्रवाई में सफलता, सिरसागंज पुलिस ने बाइक चोरी के मुख्य आरोपी समेत 2 को दबोचा, बाइक व मोबाइल बरामद
फिरोजाबाद के सिरसागंज पुलिस ने रविवार को अंतर्राज्यीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी को जसराना के ग्यामई गांव से दबोचा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।