सदर: बीएचयू से शुरू हुआ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, शहर में लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे
Sadar, Varanasi | Aug 20, 2026 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नगर निगम ने गुरुवार को बीएचयू परिसर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। मालवीय भवन के पास महापौर अशोक कुमार तिवारी और बीएचयू कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने सफेद चंदन, मौलश्री, अमलतास, अशोक व रुद्राक्ष समेत 101 पौधे रोपे।