भितरवार: करहिया तिराहे पर बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर
भितरवार हर्षी मुख्य सड़क मार्ग स्थित करहिया तिराहे पर एक बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त। आसपास के लोगों ने घायल को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया।