नियामतपुर। एआरटीओ नियामतपुर सर्वेश कुमार सिंह ने परिवहन विभाग की संशोधित टैक्स व्यवस्था और कमर्शियल पंजीकरण नियमों को लेकर वाहन स्वामियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन व्यवसायिक उद्देश्य से खरीदे जा रहे हैं, उनका तुरंत कमर्शियल पंजीकरण कराया जाए, ताकि नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित हो सके।