Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

एक डॉक्टर रात को करता है वीडियो कॉ*ल. #docterpatna #patnadocter #viralpatnanews #newstoday #beurthana #biharnews

Patna Rural, Patna | Jun 20, 2026

MORE NEWS

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
समस्तीपुर, 19 जून 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षार्थियों की गेट पर फ्रिस्किंग एवं बायोमेट्रिक जांच के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर लगाने वाली एजेंसी द्वारा दिनांक 20 जून 2026 तक सभी उपकरणों की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए तथा उनका रिहर्सल भी कर लिया जाए। यदि किसी उपकरण में तकनीकी खराबी पाई जाती है तो इसकी सूचना अविलंब संबंधित एजेंसी एवं एनटीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर को उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम एवं अत्यधिक गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां पहले से शेड उपलब्ध हैं, उनका समुचित उपयोग किया जाए ताकि अभ्यर्थियों को धूप एवं गर्मी से राहत मिल सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि के लिए जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा संचालन में पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतने पर बल देते हुए कहा कि परीक्षा के अंतिम समय में किसी भी प्रकार का रिप्लेसमेंट या अनधिकृत गतिविधि नहीं होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने वाले अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। परीक्षा अवधि के दौरान कौन अभ्यर्थी बाहर गया, पुनः प्रवेश किया अथवा उसके पहनावे में किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ है या नहीं, इस संबंध में भी सतर्क दृष्टि रखी जाए, ताकि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का आह्वान किया।
बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) श्री प्रेम झा सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित समस्तीपुर, 19 जून 2026 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षार्थियों की गेट पर फ्रिस्किंग एवं बायोमेट्रिक जांच के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर लगाने वाली एजेंसी द्वारा दिनांक 20 जून 2026 तक सभी उपकरणों की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए तथा उनका रिहर्सल भी कर लिया जाए। यदि किसी उपकरण में तकनीकी खराबी पाई जाती है तो इसकी सूचना अविलंब संबंधित एजेंसी एवं एनटीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर को उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम एवं अत्यधिक गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां पहले से शेड उपलब्ध हैं, उनका समुचित उपयोग किया जाए ताकि अभ्यर्थियों को धूप एवं गर्मी से राहत मिल सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि के लिए जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा संचालन में पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतने पर बल देते हुए कहा कि परीक्षा के अंतिम समय में किसी भी प्रकार का रिप्लेसमेंट या अनधिकृत गतिविधि नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने वाले अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। परीक्षा अवधि के दौरान कौन अभ्यर्थी बाहर गया, पुनः प्रवेश किया अथवा उसके पहनावे में किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ है या नहीं, इस संबंध में भी सतर्क दृष्टि रखी जाए, ताकि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री विजय कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) श्री प्रेम झा सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Patna, Bihar | Jun 19, 2026