जहानाबाद: धनगांवा गांव से गायब 9वीं की छात्रा अचानक घर पहुंची, परिजनों में खुशी, पुलिस जांच में जुटी
जहानाबाद के धन गांवा गांव से एक 9वीं की छात्रा अचानक लापता हो गई थी जिसको लेकर परिजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर बरामदगी हेतु गुहार लगाया था जबकि छात्रा की मां का रो रो कर बुरा हाल था वह सदर अस्पताल में भर्ती हैं। तो अब अचानक छात्रा के अपने घर पहुंचने से जहां परिजनों में खुशी है तो पुलिस जांच में जुट गई है।