गुना नगर: गोविंद गार्डन कॉलोनी में डकैती का खुलासा, कैंट थाना पुलिस ने 3 डकैत गैंग के आरोपी किए गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के गोविंद गार्डन कॉलोनी में डकैती का 19 अगस्त को पुलिस ने खुलासा किया थाना प्रभारी ने बताया 17 अगस्त 2026 रात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर सोने का मंगलसूत्र ₹10000 नगदी लूट की घटना की। 18 अगस्त को फरियादी महिला अविता कलावत ने रिपोर्ट की। 19 अगस्त को सत्येंद्र उर्फ अजय जाटव, रंजीत वाल्मीकि, राजा पारदी को गिरफ्तार किया अन्य की तलाश जारी है।