जमुई: संगथु गांव में आत्महत्या की नीयत से युवक ने खाई सल्फास की गोली, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 संगथु गांव में घरेलू विवाद के रंजिश में आशीष पासवान ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की गोली खा ली। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर मृत्युंजय पंडित द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम 6:00 बजे तक इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।