उरई: ग्राम कोटरा में पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Oct 16, 2024 बुधवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने कोटरा कस्बे में निरीक्षण किया है, सरकार के निर्देशन पर जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने व शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।