उरई: ग्राम धनोरा कला के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर मंदिर की जमीन का बैनामा करने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Orai, Jalaun | Oct 16, 2024 बुधवार की दोपहर 2:00 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में ग्राम धनोरा कला के ग्रामीणों ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया, कई साल पुराने गांव के मंदिर की जगह का कुछ लोगों ने बैनामा कर दिया जिसको लेकर सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की और बैनामा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।