पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र स्थित पत्ता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
सोमवार की दोपहर 1 बजे मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में पत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मेहंदीगंज थाना और फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच पत्ता गोदाम में लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई।