बिरसा: मलाजखंड के बंजारी माता मंदिर में फिर चोरी, चोर माता रानी के आभूषण ले उड़े; पहले भी लाखों की चोरी हुई
Birsa, Balaghat | Nov 13, 2026 मलाजखंड नगर के बंजारी टोला स्थित मां बंजारी माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर माता रानी का मुकुट, हार, चूड़ियां और कुंडल चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। मंदिर समिति अध्यक्ष हेमेंद्र ठाकरे ने बताया कि पिछली चोरी के बाद माता रानी को नकली आभूषण पहनाए जा रहे थे, लेकिन