पूरनपुर: गोपालपुर के छप्परपोश घर में सो रहे मासूम पर अज्ञात जानवर का हमला, किया गया जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने बुधवार दोपहर एक बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र सिद्धांत मंगलवार को छप्परपोश घर में चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक कोई अज्ञात जानवर घर में घुस आया और बच्चे के दोनों पैरों के पंजे नोच डाले। सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर।