कोल: बेटे की हत्या के बाद हत्यारों ने परिजनों को धमकियां देने का आरोप, पीड़ित दंपत्ति ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 8, 2025 अलीगढ़ में बेटे की हत्या करने के बाद अब हत्यारों पर परिजनों को धमकियां देने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि हत्यारे अब दंपत्ति पर फैसले का दबाव बना रहे हैं अन्यथा जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित दंपति मंगलवार को मामले की शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।