कोल: मरघट रोड़ पर मामूली बात पर पड़ोसियों में झगड़ा, जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले, महिलाओं समेत 6 घायल जिला अस्पताल पहुंचे
Koil, Aligarh | Apr 8, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के मरघट रोड़ की है।जहां मामूली बात पर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया।बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए वह ईट पत्थर फेंके।जिसके बाद दोनों ओर से महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए।